कोरबा (ट्रैक सिटी)। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय कोरबा ने जिला मुख्यालय में प्रारंभ किए जा रहे अनुसूचित जनजाति बालक क्रीड़ा परिसर के संचालन एवं प्रशिक्षण के लिए 10 व्यायाम शिक्षकों की ड्यूटी लगाई है। यह आदेश जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा 6 अगस्त 2026 को जारी किया गया है।
आदेश के अनुसार क्रीड़ा परिसर में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो एवं तैराकी खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। छात्रावास में उपलब्ध स्थान एवं मैदान की क्षमता के आधार पर इस वर्ष 40 छात्रों को प्रवेश दिया जाना है। खिलाड़ियों के अंतिम चयन के लिए 10 बैटरी टेस्ट आयोजित किए जाएंगे, जिसमें 50 मीटर दौड़, ऊंचाई परीक्षण, शटल रन, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, गतिशील स्फूर्ति परीक्षण, अपर बॉडी थ्रोइंग, पुश-अप, लेग रेसिंग, सिट-अप और 400 मीटर दौड़ शामिल हैं।
आदेश में संबंधित व्यायाम शिक्षकों को 10 अगस्त 2026 को इंदिरा स्टेडियम टीपी नगर, कोरबा में सुबह 7:30 बजे उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग कोरबा के समक्ष अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी।
ड्यूटी में लगाए गए व्यायाम शिक्षक एवं संस्थाएं:
के.के. गढ़वाल — शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, उमरेली
महेश केवट — शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, उरगा
देवेन्द्र सिंह राजपूत — शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गोंढी
पवन कंवर — शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नोनबिर्रा
सावित्री डडसेना — शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भैंसमा
देवेन्द्र महतो — शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जर्वे
सनत कालेलकर — शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सुखरीकला
विशाल दुबे — सेजेस सिंघिया, पोड़ी उपरोड़ा
मानस केसवानी — सेजेस कुसमुंडा, कटघोरा
पुष्पराज सिंह राजपूत — शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नुनेरा पाली
जिला शिक्षा अधिकारी ने संबंधित शिक्षकों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Leave a Reply

