कोरबा

12 अगस्त को सजेगा 22वां रंगारंग हरेली महोत्सव

कोरबा (ट्रैक सिटी)। छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति संवर्धन सेवा समिति के तत्वावधान में 22वां रंगारंग हरेली महोत्सव का आयोजन बुधवार, 12 अगस्त को किया जाएगा। महोत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति, लोक कला, पारंपरिक खेलकूद और धार्मिक परंपराओं का रंग देखने को मिलेगा।
आयोजन के तहत बुधवार को प्रातः 11 बजे छत्तीसगढ़ महतारी मां की पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके पश्चात पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। थीरमान दास महंत एवं उनके साथी कलाकारों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी लोक कला मंच की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम का समापन महाभोग एवं प्रसाद वितरण के साथ होगा।
हरेली महोत्सव के मुख्य अतिथि पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के प्रदेश अध्यक्ष मोहन सिंह प्रधान करेंगे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर एवं ब्लॉक अध्यक्ष पालूराम साहू उपस्थित रहेंगे।
आयोजन के लिए संचालन समिति गठित
महोत्सव के सफल आयोजन के लिए संचालन समिति का गठन किया गया है। समिति में प्रदेश अध्यक्ष मोहन सिंह प्रधान, प्रदेश महासचिव प्यारेलाल चौधरी, वरिष्ठ संरक्षक इंजीनियर हरिश्चंद्र निषाद, यू.आर. महिलांगे, दिनेश कुमार केवट, के.आर. केवट, आर.के. पांडे, सुरेश कुमार द्विवेदी, दिगंबर लाल कर्स, रामाधार पटेल, अधिवक्ता रजनीश निषाद, पवन जांगड़े, बसंत टंडन, गोपाल दास महंत, नैतिक दास, धनराज निर्मलकर, रामेश्वर दास महंत, देव ग्वेल एवं प्रभात सिंह सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।
महिला प्रकोष्ठ की ओर से अध्यक्ष श्रीमती गीता देवी के साथ लता केवट, कुसुम द्विवेदी, लक्ष्मी मानिकपुरी, श्याम बाई महंत, अमृता निषाद, ममता अग्रवाल, ममता कटाक्वार सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
समिति ने लोगों से बड़ी संख्या में महोत्सव में शामिल होकर छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपरा और विरासत के इस उत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button