कोरबा

जिला रोजगार कार्यालय में रोजगार मेला 19 अगस्त को।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा में 19 अगस्त को रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नियोजकों -लाईफ इंश्योरेंश ऑफ इंडिया अंबिकापुर सरगुजा, परिश्रम ह्यमन रिसोर्स गुड़गांव, स्वाभिमान फायनेंस कोरबा, ट्रेड एण्ड इंडस्ट्रीयल सिंडीकेट झारसुगुड़ा, एन.आई.आई.टी और आईसेक्ट कोरबा द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है – बीमा सखी, इंश्योरेंश एडवाईजर, इलेक्ट्रिक मीटर टेक्निशियन, कस्टमर रिलेशनशीप ऑफिसर फिल्ड ऑफिसर, सेंटर मैनेजर- 25, सेफ्टी ऑफिसर, सुपरवाईजर, मैशन, हेल्पर, रिलेशनशीप मैनेजर, सी.आर.ई., फिल्ड सेल्स एक्जीक्यूटिव्ह, इनहाउस सेल्स एक्जीक्यूटिव्ह, बिलिंग एक्जीक्यूटिव्ह, सर्विस/रिपेयरिंग स्टाफ हेतु कुल पद – 386 योग्यता – 10वीं स्नातक, स्नातकोत्तर आयुसीमा- 18-60 वर्ष तक एवं वेतनमान रूपये – 11,000 से 30,000 तक नियोजक द्वारा निर्धारित किया गया है। उक्त रिक्त पद कोरबा के लिए है।

प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने हेतु वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in आवेदक का रोजगार पंजीयन आवश्यक है। साथ ही इच्छुक रिक्त पदों को चयन करें। जिन आवेदकों ने रोजगार पंजीयन नहीं किया है वे उक्त वेबसाईट में अपना पंजीयन करवा सकते हैं। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने हेतु अपना समस्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साईज फोटो रोजगार पंजीयन, अनुभव प्रमाण पत्र इत्यादि दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के दूरभाष नंबर 07759-222069 में संपर्क कर सकते हैं एवं रोजगार कार्यालय के टेलीग्राम गु्रप- https://shorturl.at/an8XJ से जुड़ सकते हैं।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button