कोरबा

रंग-बिरंगी रोशनी से सजी सर्वमंगला चौकी, 15 अगस्त की तैयारी पूरी

कोरबा (ट्रैक सिटी)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सर्वमंगला चौकी को रंग-बिरंगे गुब्बारों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। चौकी परिसर की साज-सज्जा लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

15 अगस्त की तैयारियों के तहत चौकी प्रभारी विभव तिवारी द्वारा चौकी को बेहतर और सकारात्मक माहौल देने का प्रयास किया जा रहा है। सजावट के साथ ही आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने और क्षेत्र को भयमुक्त वातावरण प्रदान करने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।

सर्वमंगला चौकी की यह पहल स्वतंत्रता दिवस के उत्साह के साथ पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संबंध बनाने की सकारात्मक कोशिश के रूप में देखी जा रही है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button