कोरबा

मिनीमाता बांगो जलाशय के तीन गेट खोले गए, 3005 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)। लगातार बारिश और जलाशय में पानी की आवक को देखते हुए मिनीमाता बांगो जलाशय के तीन गेट खोले जा रहे हैं। जल संसाधन विभाग द्वारा जलाशय के जलस्तर और आवक की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जलाशय से फिलहाल करीब 3005 क्यूसेक पानी बाहर छोड़ा जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

बारिश के कारण जलाशय में पानी की आवक बढ़ने को देखते हुए जल प्रबंधन के तहत गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। जलाशय से छोड़ा गया पानी आगे हसदेव नदी के प्रवाह को प्रभावित करेगा। अधिकारियों द्वारा परिस्थितियों के अनुसार पानी की निकासी की मात्रा में कमी-बढ़ोतरी की जा सकती है।

इधर, बांगो जलाशय से पानी छोड़े जाने के बाद दर्री बांध से भी पानी छोड़े जाने की संभावना जताई गई है। ऐसे में नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए लोगों से नदी, नाले और जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास जाने से बचने कहा गया है।

बारिश के दौरान जलाशयों में पानी की आवक अचानक बढ़ने की स्थिति में गेटों से पानी की निकासी बढ़ाई जा सकती है। इसलिए निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

मिनीमाता बांगो जलाशय से पानी छोड़े जाने की स्थिति में हसदेव नदी के जलस्तर पर भी नजर रखी जा रही है। संबंधित विभागों को स्थिति के अनुसार आवश्यक कार्रवाई के लिए अलर्ट रहने को कहा गया है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button