कोरबा (ट्रैक सिटी)। मिनीमाता बांगो बांध में पानी की लगातार अधिक आवक को देखते हुए जलाशय के गेट खोलकर बाढ़ के पानी को नियंत्रित किया जा रहा है। 15 अगस्त 2026 को सुबह 9:35 बजे बांध का जलस्तर 358.60 मीटर दर्ज किया गया, जो 93.65 प्रतिशत है।
कार्यपालन अभियंता एस.के. भारती के अनुसार जलाशय के कुल 7 गेट खोले गए हैं। इनमें गेट नंबर 3 को 0.40 मीटर, गेट नंबर 4, 5, 6, 7 और 8 को 0.50-0.50 मीटर तथा गेट नंबर 9 को 0.40 मीटर खोला गया है।
इन 7 गेटों से कुल 18,786 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं पावर प्लांट हाइडल के माध्यम से 9,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इस तरह बांध से हसदेव नदी में कुल 27,786 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
प्रशासन और जल संसाधन विभाग ने नदी के किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने तथा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।
Leave a Reply

