रायपुर/कोरबा (ट्रैक सिटी)। आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण और संदिग्ध माल-वाहनों की जांच के दौरान थाना सिलतरा पुलिस ने रिंग रोड नंबर-03 स्थित धनेली नाला के पास कार्रवाई करते हुए चार मालवाहक वाहनों को जब्त किया है। वाहनों में भारी मात्रा में स्पंज, स्क्रैप और कॉइल लोड पाया गया।
पुलिस के अनुसार 16 अगस्त 2026 को सूचना मिली थी कि बड़ी बाउंड्री के पीछे छुपाकर संदिग्ध रूप से मालवाहक वाहनों में भारी मात्रा में माल रखा गया है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच एवं पूछताछ की।

कार्रवाई के दौरान उमेश साव (42), निवासी हर्षित विहार कॉलोनी उरकुरा तथा अमन कुमार (20), निवासी ग्राम धनेली के संबंध में वैधानिक कार्रवाई की गई। दोनों के विरुद्ध थाना सिलतरा में धारा 35(1)बी BNSS एवं धारा 170/126,135(3) BNSS के तहत कार्रवाई की गई है।
चार वाहन और माल जब्त
हाइड्रा वाहन CG-04-NM-5789 — चालक अमन कुमार।
पिकअप CG-04-NR-1692 — लगभग 700 क्विंटल स्पंज लोड।
टाटा मालवाहक CG-04-MJ-0251 — लगभग डेढ़ टन स्क्रैप लोड।
हाइवा CG-04-JB-6710 — लगभग 1 टन कॉइल लोड।
पुलिस ने चारों वाहनों सहित उनमें लदे माल को जब्त कर लिया है। माल के दस्तावेज, स्वामित्व और स्रोत की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
थाना सिलतरा पुलिस द्वारा औद्योगिक क्षेत्र एवं आसपास के इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों, अवैध परिवहन और संदिग्ध माल की आवाजाही पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

