रायपुर

तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

रायपुर/कोरबा(ट्रैक सिटी)। महावीर बाजार चौक के पास आम सड़क पर धारदार तलवार लहराकर राहगीरों और आम नागरिकों को भयभीत करने वाले युवक को आमानाका पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से धारदार तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार 14 अगस्त 2026 को सूचना मिली थी कि महावीर बाजार चौक के पास एक युवक हाथ में तलवार लेकर सड़क पर लहरा रहा है। सूचना पर थाना आमानाका पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान शिवम राय (22 वर्ष), निवासी कबीर नगर, रायपुर के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से धारदार तलवार विधिवत जब्त की। आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में आमानाका पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।

Editor in chief | Website | + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button