रायपुर

रूपकुमारी चौधरी बनीं भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया की कमान

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

रायपुर/कोरबा(ट्रैक सिटी)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद रूपकुमारी चौधरी तथा भाजपा सोशल मीडिया के नवनियुक्त राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के ने नियुक्ति के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचकर स्मृति मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने भाजपा के पितृ पुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
इस दौरान रूपकुमारी चौधरी ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि मातृशक्ति को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना उनकी प्रमुख प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को साकार करने में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। महिला मोर्चा महिलाओं के स्वाभिमान, स्वावलंबन और सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य करेगा।
वहीं, भाजपा सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के ने कहा कि डिजिटल माध्यम आज जनता और सरकार के बीच संवाद का सशक्त माध्यम है। भाजपा का सोशल मीडिया विभाग केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को डिजिटल माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, महिला मोर्चा एवं सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button