रायपुर

नवजात शिशु की अवैध खरीद-फरोख्त का खुलासा, फर्जी आधार बनाने वाली महिला समेत दो गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

रायपुर/कोरबा (ट्रैक सिटी)। थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने नवजात शिशु की अवैध तरीके से खरीद-फरोख्त और नाबालिग पीड़िता का फर्जी आधार कार्ड तैयार करने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सुब्रत बिश्वास के कब्जे से नवजात शिशु को सकुशल बरामद कर सुरक्षित देखभाल के लिए मातृछाया संस्था, रायपुर में रखा है। इस कार्रवाई के साथ ही प्रकरण में अब तक कुल 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पुलिस के अनुसार थाना न्यू राजेन्द्र नगर के अपराध क्रमांक 289/2026 में बीएनएस, पॉक्सो एक्ट और जे.जे. एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज है। मामले में पुलिस ने पूर्व में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और विवेचना के दौरान सामने आया कि पीड़िता के नवजात शिशु को पंखाजूर, जिला कांकेर निवासी सुब्रत बिश्वास के पास बिक्री किया गया था।
वहीं, पीड़िता की उम्र अधिक दर्शाने के उद्देश्य से कोतवाली क्षेत्र निवासी पूनम सागरिया द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से उसका फर्जी आधार कार्ड तैयार किए जाने की जानकारी पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और पुख्ता सूचना के आधार पर सुब्रत बिश्वास एवं पूनम सागरिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में सुब्रत बिश्वास द्वारा नवजात शिशु को खरीदने तथा पूनम सागरिया द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से पीड़िता का फर्जी आधार कार्ड तैयार करने की बात स्वीकार किए जाने की जानकारी पुलिस ने दी है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम ने आरोपी सुब्रत बिश्वास के कब्जे से नवजात शिशु को सकुशल बरामद किया। शिशु की सुरक्षा और समुचित देखभाल को ध्यान में रखते हुए उसे मातृछाया संस्था, रायपुर में सुरक्षित रखा गया है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से प्रकरण से संबंधित दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। इन मोबाइल फोन का उपयोग मामले से जुड़ी गतिविधियों में किए जाने की बात सामने आई है। जब्त उपकरणों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर विवेचना जारी है तथा पुलिस प्रकरण में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी:
सुब्रत बिश्वास (32 वर्ष), निवासी पीबी-34 प्रेम नगर कापसी, थाना पखांजूर, जिला कांकेर।
पूनम सागरिया, निवासी एसबीआई एटीएम के पास, प्रकाश किराना दुकान के सामने, कालीबाड़ी, थाना सिटी कोतवाली, जिला रायपुर।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button