रायपुर/कोरबा (ट्रैक सिटी)। खारुन नदी में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चंगोराभाटा निवासी उमेन्द्र देवांगन के रूप में हुई है। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।
जानकारी के अनुसार, उमेन्द्र देवांगन 18 अगस्त को घर से बिना बताए निकला था, जिसके बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तलाश के दौरान खारुन नदी में उसका शव मिलने की सूचना सामने आई।
घटना की जानकारी मिलते ही डीडी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतक की मौत के कारणों का पता लगाने के साथ ही परिजनों द्वारा जताई गई हत्या की आशंका समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा होने की उम्मीद है।
Leave a Reply

