कोरबा (ट्रैक सिटी)। हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के 1501 जश्ने विलादत के मौके पर कोरबा की मरकजी सीरत कमेटी द्वारा विशाल जुलूस का आयोजन किया गया था जिसमें किछौछा शरीफ से सैयद सलमान अशरफ अशरफी की सरपरसती में हुजूर की पैदाइशी दिन को बड़ी शानो शौकत से मनाया गया।
जुलुस का इफ़्तेदा अपने निर्धारित समय दुबह 9 बजे शाही नूरी मस्जिद में मेहमाने खुशुसी सैयद सलमान अशरफ अशरफी एवं मौलाना एहसानुल कादरी पेश इमाम द्वारा परचम कुशाई के साथ जुलुस प्रारम्भ किया गया।
जुलूस दूरी मस्जिद से प्रारंभ होकर निहारिका स्थित सुभाष चौक होते हुए एस इ सी एल कॉलरी मस्जिद पहुंची जहां मस्जिद के ओहदेदारान एवं मुक्तदियों ने जुलूस का खूसूसी इस्तीकबाल किया. जुलुस मुड़ापार मस्जिद होते हुए ट्रांसपोरी नगर मस्जिद में परचम कुशाई के बाद पावर हॉउस रोड होते हुए जामा मस्जिद पंहुचा पश्चात् जुलुस शहर के मुख्य मार्ग में गस्त करता हुआ मदीना मस्जिद पंहुचा जहाँ परचम कुशाई की रस्म अदायगी के बाद मुए मुबारक (हजरात मोहम्मद S A V के बाल मुबारक ) की ज्यारत कराई गई इसके पश्चात् सालातो सलाम के बाद जुलुस का समापन किया गया।

जुलुस के दरमियाँ जगह जगह पानी शरबत हालवा एवं लंगर का इंतिजाम किया गया था जुलुस को व्यवस्थित करने के लिए 100 से ज्यादा वालिंटियर्स तैनात किये गए थे जो लगातार जुलुस के दरमियान सक्रिय रहे।
हजारों की तादाद में शामिल असीके रसूल ने अनुशासन का परिचय देते हुए जुलुस में शामिल हुए जिनको नियंत्रित करने के लिए वालिंटियर्स के साथ साथ पुलिस प्रशासन का सहयोग भी काबिले शुक्र हैँ।
मरकजी सीरत कमेटी के सदर मिर्जा आसिफ एवं सचिव मोहसिन मेमन ने पुलिस प्रशासन का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि पूरी जुलूस के दरमियान पुलिस के आला अफसर कोरबा सीएसपी कोरबा टीआई एवं एवं पुलिस के अन्य अधिकारी एवं जवान सतत निगरानी बनाते हुए साथ चलते रहे हम उनका तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का भी योगदान अत्यंत सराहनीय रहा जिनका हम तहेदिल से शुक्रगुजार हैँ।
कार्यक्रम में विशेष रूप से मो आरिफ खान, मो रफीक मेमन, नौशाद खान, बरकत खान, महबूब खान, अहसान खान, जुबैर अंसारी, हाजी इमरान अंसारी, अमीन पारेख, रऊफ मेमन,रुहुल खान, सहित हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए।

