कोरबा

कोरबा की बदहाल सड़कों और जलभराव को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा(ट्रैक सिटी)। नगर निगम क्षेत्र में बदहाल सड़कों, जलभराव, नालियों की समस्या, साफ-सफाई समेत विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर लोकसभा युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्याम नारायण सोनी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को आम आदमी पार्टी (आप) ने भी समर्थन दिया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

पूर्व में की गई घोषणा के अनुसार सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक कोसाबाड़ी में एकत्र हुए और नगर निगम कार्यालय का घेराव करने के लिए रवाना हुए। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने रास्ते में बैरिकेडिंग की थी। इस दौरान युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच रस्साकशी हुई, जिससे मौके पर काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए श्याम नारायण सोनी ने कहा कि नगर निगम के महापौर, शहर विधायक एवं मंत्री जनता की मूलभूत समस्याओं के प्रति असंवेदनशील बने हुए हैं। जनता ने जिस विश्वास और भरोसे के साथ जनप्रतिनिधियों को चुना था, उसे तथाकथित ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ ने खंडित कर दिया है।

उन्होंने कहा कि अच्छी सड़क, बेहतर नाली व्यवस्था, जलभराव से निजात और साफ-सफाई प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। नगर निगम नागरिकों से विभिन्न मदों में टैक्स वसूल करता है, इसलिए शहरवासियों को सुरक्षित एवं बेहतर सड़कें और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना निगम की जिम्मेदारी है।

श्याम नारायण सोनी ने चेतावनी देते हुए कहा कि खराब सड़कों के कारण यदि किसी नागरिक की दुर्घटना में मृत्यु होती है, तो नगर निगम से नियमानुसार मुआवजे की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की जान से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सड़क, नाली, जलभराव और सफाई जैसी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

प्रदर्शन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया को ऑर्डिनेटर अभय तिवारी, प्रदेश युवा कांग्रेस महामंत्री शहजाद आलम, बाकी मोगरा नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास, एनएसयूआई शहर अध्यक्ष दीपक कुमार वर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष मनमोहन राठौर, आनंद सिंह, लहन सिंह, आजाद बक्स, नियाज खान, सोमराज, पूर्व पार्षद सीताराम चौहान, अंकित श्रीवास्तव, अदनान मेमन, शैलेंद्र कुर्रे, संजय कुमार, दीपक दास महंत, प्रहलाद साहू, अविनाश केसरवानी, मोनू ठाकुर, दिवाकर राजपूत, मयंक अग्रवाल, अनिकेत यादव, संजय पटेल, प्रियांशु सिंह, आकाश राज, पंकज सोनी, जितेंद्र राठौर, रवि कुमार सोनी, दीपचंद केसरवानी, अनिल खूंटे, मोहम्मद अजहरूद्दीन, रिहान, मोहम्मद इमरान, शिवनंदन कुजूर, विनोद उरे, रमेश दास महंत, योगेश अग्रवाल, नौशाद खान, द्वारिका देवांगन, दीपेश यादव, कमलेश प्रजापति, सलमान कुरैशी, यशवर्धन, दिलेश्वर यादव, रजनी पटेल, निखिल सूर्यवंशी, अल्तमस खान, साजिद खान, जुनैद, समीर खान, मुकेश पटेल, अभिषेक कंवर, नफीस मेमन, बंटी श्रीवास, ग्रेडिंग ग्वालियर, बाबा अजीज, कुलदीप राठौर, उत्तम प्रजापति, सलीम खान, मितेश साहू, नाटू एवं विनय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस, एनएसयूआई कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button