कोरबा

राष्ट्रीय खेल दिवस पर ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन, खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने सुना प्रधानमंत्री का संबोधन।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा(ट्रैक सिटी)। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर नगर पालिका निगम, कोरबा के सभागृह में ‘खेलो इंडिया संवाद—खेल की बात पीएम मोदी के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों एवं छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी उद्बोधन का श्रवण किया। कार्यक्रम में खेलों के महत्व, युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने तथा देश में खेल संस्कृति को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों और खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। प्रधानमंत्री ने युवाओं को खेलों के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित खिलाड़ियों एवं विद्यार्थियों में भी उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों को लेकर सकारात्मक वातावरण तैयार हुआ है और ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में नगर पालिका निगम की सभापति नूतन ठाकुर, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, पार्षद नरेंद्र देवांगन, देवेंद्र पांडे, रायपुर संभाग के सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे, पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, सत्येंद्र दुबे, फिरत साहू, श्रीमती धन कुमारी गर्ग, पंकज देवांगन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित इस संवाद कार्यक्रम ने युवाओं में खेलों के प्रति जागरूकता और उत्साह बढ़ाने के साथ ही स्वस्थ एवं सशक्त राष्ट्र निर्माण में खेलों की भूमिका को भी रेखांकित किया।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button