कोरबा

बालको में विश्वास और सुरक्षा के साथ मनाया रक्षाबंधन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)। वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) में कर्मचारियों और समुदाय के साथ आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों, चिकित्सकों, कर्मचारियों और समुदाय के लोगों के साथ राखी बांधकर सम्मान और आभार व्यक्त किया गया।
सुरक्षा कर्मियों को बांधी राखी
बालको में रक्षाबंधन को सुरक्षा और विश्वास से जोड़ते हुए विभिन्न विभागों के करीब 150 कर्मचारियों ने महिला, पुरुष, ट्रांसजेंडर और सुरक्षा कर्मियों की कलाई पर राखी बांधी। कर्मचारियों ने कार्यस्थल पर सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सुरक्षा कर्मियों के प्रति कृतज्ञता जताई। राखी का यह धागा आपसी विश्वास, जिम्मेदारी और सुरक्षित कार्य संस्कृति के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक बना।
उन्नति समूह की महिलाओं की विशेष भागीदारी
रक्षाबंधन समारोह में बालको की उन्नति परियोजना से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भी भाग लिया। महिलाओं ने अपने हाथों से तैयार राखियां बालको के सीईओ एवं पूर्णकालिक निदेशक राजेश सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारियों की कलाई पर बांधीं। यह पहल महिलाओं में विकसित कौशल, आत्मविश्वास और उद्यमशीलता को दर्शाती है। उन्नति परियोजना के माध्यम से महिलाओं के लिए आय के नए अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
अस्पताल में डॉक्टरों को बांधी राखी
बालको अस्पताल में भी रक्षाबंधन का उत्सव मनाया गया। उन्नति परियोजना से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मियों की कलाई पर राखियां बांधकर उनके सेवाभाव और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त किया। चिकित्सकों ने भी महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। इससे स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कर्मियों और समुदाय के बीच सम्मान और अपनत्व का रिश्ता मजबूत हुआ।
नंद घर के बच्चों ने मनाया पर्व
बालको ने नंद घर के बच्चों के साथ भी रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। बच्चों ने स्वयं सुंदर राखियां तैयार कर एक-दूसरे की कलाई पर बांधीं और भाई-बहन के प्रेम, स्नेह एवं सहयोग का संदेश दिया। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों को रचनात्मकता के साथ भारतीय त्योहारों और पारिवारिक मूल्यों को समझने का अवसर मिला।
बालको की ओर से बताया गया कि नंद घर वेदांता समूह की सामुदायिक विकास पहल का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसके माध्यम से बच्चों के समग्र विकास और महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। कंपनी अपने परिचालन क्षेत्र के समुदायों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रही है।
रक्षाबंधन के इस आयोजन ने कर्मचारियों और समुदाय के बीच विश्वास, सम्मान, सुरक्षा और अपनत्व की भावना को और मजबूत किया। पर्व के माध्यम से सभी ने सहयोग और सुरक्षित कार्य संस्कृति के साथ सामुदायिक विकास की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button