कोरबा

स्वर्गीय ज्योति पाण्डेय की स्मृति में निकली जवारा विसर्जन यात्रा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वर्गीय ज्योति पाण्डेय की स्मृति में जवारा विसर्जन कार्यक्रम श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। रानी गेट स्थित दुर्गा मंदिर से प्रारंभ हुई जवारा विसर्जन यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए देव नदी स्थित ठाकुर घाट पहुंची, जहां विधि-विधान और श्रद्धा के साथ जवारा का विसर्जन किया गया।
जवारा विसर्जन यात्रा रानी गेट दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर इतवारी बाजार, रोड गांधी चौक, पुरानी बस्ती होते हुए ठाकुर घाट देव नदी पहुंची। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

महिलाओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता निभाते हुए हरे वस्त्र धारण किए और पारंपरिक रूप से जवारा की सेवा एवं पूजा-अर्चना की।
यात्रा के दौरान ढोल-ताशों की गूंज से पूरा मार्ग भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। ढोल-ताशे की धुन पर श्रद्धालु उत्साह के साथ झूमते और नृत्य करते नजर आए। महिलाओं और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक परंपराओं और आस्था के अनुरूप जवारा को लेकर अपनी सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में शामिल लोगों ने बताया कि स्वर्गीय ज्योति पाण्डेय की स्मृति को जीवंत रखने और धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष जवारा विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम में समाज और आसपास के क्षेत्र के लोगों की भी सहभागिता रही।
ठाकुर घाट पहुंचने के बाद पूजा-अर्चना के पश्चात जवारा का देव नदी में विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिला।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button