कोरबा

ढेलवाडीह के आवासीय परिसर में जर्जर आवास की छत का एक बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर नीचे जा गिरा, एक सदस्य को आई मामूली चोट।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा(ट्रैक सिटी)। एसईसीएल ढेलवाडीह के आवासीय परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक जर्जर आवास की छत का एक बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर नीचे जा गिरा। अचानक छत का मलबा गिरने से परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। घटना में एक व्यक्ति को मामूली चोट आने की जानकारी सामने आई है। एसईसीएल ढेलवाडीह आवासीय परिसर स्थित ए-42/412 के मकान की छत का एक हिस्सा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

जिस समय छत का हिस्सा टूटा, उस दौरान परिवार के सदस्य घर के अंदर ही मौजूद थे। मलबा गिरने से परिवार के लोगों में दहशत फैल गई घटना से घबराए परिवार के सदस्य तत्काल घर से बाहर निकल आए। परिवार के मुताबिक, छत का हिस्सा अचानक गिरने से उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला। घटना के समय नीचे बैठे परिवार के लोगों में से एक व्यक्ति को मामूली चोट लगने की बात कही जा रही है। गनीमत रही कि छत का पूरा हिस्सा एक साथ नहीं गिरा, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button