कोरबा

विष्णु भैया के सुशासन में आमजनों को राहत, बिना भागदौड़ के समय पर मिल रहे जरूरी प्रमाण-पत्र।

सेवा सेतु ने आसान की सरकारी सेवाओं की राह, संजय को समय-सीमा में मिला आय प्रमाण-पत्र।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ सरकारी काम के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने और लंबी प्रक्रिया से गुजरने की परेशानी अब सेवा सेतु केंद्रों की सुविधा से काफी कम हो रही है। नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न शासकीय सेवाओं के लिए आवेदन करने और निर्धारित समय-सीमा में सेवाओं का लाभ मिलने से उनके जरूरी काम सहजता से पूरे हो रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में नागरिक सुविधाओं को सरल बनाने की दिशा में सेवा सेतु केंद्र आमजनों के लिए राहत का प्रभावी माध्यम बनकर सामने आया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा तहसील निवासी संजय डिक्सेना को अपने बच्चों से संबंधित आवश्यक कार्य के लिए आय प्रमाण-पत्र की जरूरत थी। प्रमाण-पत्र समय पर मिलना उनके लिए आवश्यक था। ऐसे में उन्होंने सुतर्रा स्थित लोक सेवा सेतु केंद्र पहुंचकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन जमा करने के बाद उन्हें अपने काम के लिए अनावश्यक भागदौड़ नहीं करनी पड़ी।

सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्धारित समय-सीमा के भीतर श्री संजय का आय प्रमाण-पत्र तैयार कर उन्हें उपलब्ध करा दिया गया। आवश्यक दस्तावेज समय पर मिल जाने से उनके बच्चों से संबंधित कार्य को पूरा करने में आसानी हुई और उन्हें कार्यालयों के चक्कर लगाने की परेशानी से भी राहत मिली।

आय प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के बाद प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संजय डिक्सेना ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से उनका काम काफी आसान हो गया। उन्होंने बताया कि आवेदन करने के बाद निर्धारित समय में प्रमाण-पत्र मिल गया। बच्चों के लिए जरूरी दस्तावेज समय पर उपलब्ध होने से उन्हें काफी सुविधा हुई और समय की भी बचत हुई। उन्होंने कहा कि पहले ऐसे कामों के लिए बार-बार जाना पड़ सकता था, लेकिन सेवा सेतु केंद्र के कारण प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक हो गई है।

संजय डिक्सेना ने आम नागरिकों को सरलता से शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने की इस पहल की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विष्णु भैया के सुशासन में शासन की सेवाएं आम लोगों के करीब पहुंच रही हैं और बिना अनावश्यक भागदौड़ के जरूरी प्रमाण-पत्र समय पर मिलना नागरिकों के लिए बड़ी राहत है। सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से जाति, निवास, आय प्रमाण-पत्र सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं को निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुशासन की उस सोच को मजबूत कर रही है, जिसमें शासन का उद्देश्य नागरिकों के लिए सुविधाएं बढ़ाना और उनके समय एवं श्रम की बचत करना है। सरकारी सेवा पाने की यह सरल और समयबद्ध प्रक्रिया आमजन को बहुत राहत दे रहा है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button