कोरबा

जन्माष्टमी पर मंदिरों में पहुंचे मंत्री देवांगन, भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर मांगा आशीर्वाद

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा में दिखी मथुरा-वृंदावन की झलक, जन्मोत्सव कार्यक्रमों में शामिल हुए मंत्री देवांगन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा (ट्रैक सिटी)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नगर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने शुक्रवार को कोरबा शहर के विभिन्न मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रमों में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों एवं कोरबावासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पुराना बस स्टैंड कोरबा में आयोजित भव्य कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में मंत्री लखन लाल देवांगन के साथ महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत भी शामिल हुईं। दोनों ने मां दुर्गा एवं भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर आयोजन समिति को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। मंत्री देवांगन ने कहा कि आयोजन समिति द्वारा वर्षों से भव्य एवं वृहद स्तर पर जन्माष्टमी का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक एवं पारंपरिक विरासत को मजबूत करने का कार्य करते हैं।


इसके बाद मंत्री देवांगन एवं महापौर संजू देवी राजपूत ने सीतामणी मार्ग स्थित श्री सप्तदेव मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण को पालने में झुलाया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में जन्माष्टमी के अवसर पर आकर्षक एवं मनोहारी झांकियां सजाई गई थीं। मंत्री ने झांकियों का अवलोकन किया और वहां आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी सहभागिता की।
इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से कोरबा में विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन करने का अवसर मिलता है। इस बार श्री सप्तदेव मंदिर में की गई विशेष सजावट और झांकियों ने ऐसा वातावरण बनाया है, मानो मथुरा और वृंदावन की झलक कोरबा में ही दिखाई दे रही हो।
जन्माष्टमी के अवसर पर मंत्री देवांगन एवं महापौर संजू देवी राजपूत ने दर्री मुख्य मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर, श्री कपिलेश्वर मंदिर, बालको के शांति नगर स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर तथा सेक्टर-3 पानी टंकी के समीप स्थित मंदिर में भी पहुंचकर भगवान के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिरों में मौजूद श्रद्धालुओं से मुलाकात की और सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
पूरे शहर में जन्माष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा। विभिन्न मंदिरों में आकर्षक विद्युत सजावट, झांकियों, भजन-कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया।
कार्यक्रमों के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद नरेंद्र देवांगन, मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, राकेश अग्रवाल, रिपु जायसवाल, तामेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष डीलेंद्र यादव, तुलसी ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button