कोरबा

मटका फोड़ प्रतियोगिता में पहुंचे मंत्री,भव्य आयोजन के लिए 50 हजार की सहायता राशि, यात्री प्रतीक्षालय के लिए ₹5 लाख की घोषणा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)। पुराना बस स्टैंड में बाल गोपाल समिति द्वारा आयोजित भव्य मटका फोड़ प्रतियोगिता 2026 में नगर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के पावन पर्व पर उपस्थित सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

मंत्री लखन लाल देवांगन ने आयोजन समिति द्वारा किए गए भव्य आयोजन की सराहना करते हुए ₹50 हजार की सहयोग राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक सहभागिता को मजबूत करने का माध्यम हैं।

इसी दौरान पुराना बस स्टैंड में यात्रियों की सुविधा के लिए यात्री प्रतीक्षालय निर्माण हेतु ₹5 लाख की राशि देने की घोषणा की गई। प्रतीक्षालय निर्माण होने से बसों का इंतजार करने वाले यात्रियों को बैठने के साथ ही धूप और बारिश से राहत मिल सकेगी।

मंत्री देवांगन ने कहा कि कोरबा के विकास के साथ-साथ नागरिकों के लिए आवश्यक जनसुविधाओं का विस्तार भी प्राथमिकता है। जनआस्था, सामाजिक सहभागिता और विकास—इन तीनों को साथ लेकर कोरबा को आगे बढ़ाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
मटका फोड़ प्रतियोगिता के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर धार्मिक उत्सव के साथ सामाजिक उल्लास का माहौल रहा। आयोजन समिति ने अतिथियों का स्वागत किया और सफल आयोजन के लिए क्षेत्रवासियों ने सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद नरेंद्र देवांगन, मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, समिति अध्यक्ष गौरव जायसवाल, राकेश नगरमल अग्रवाल, ऋतिक जायसवाल, सुरेश जायसवाल, वेदांत जायसवाल, आशु राजवाड़े, नीरज देवांगन सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button