रायपुर

PV App के बहिष्कार का ऐलान, राजस्व पटवारी ने उठाई मांगें

 

रायपुर/कोरबा (ट्रैक सिटी)। राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ ने फसलों की गिरदावरी के लिए उपयोग किए जा रहे PV App को लेकर आपत्तियां जताते हुए इसके बहिष्कार का आह्वान किया है। संघ का कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों में ऐप के माध्यम से गिरदावरी कार्य कराना किसानों और राजस्व अमले, दोनों के लिए व्यावहारिक नहीं है।
संघ द्वारा जारी पोस्टर में बताया गया है कि DCS में 50–60 प्रतिशत खसरे ही अधिकतम उपलब्ध हैं। ऐसी स्थिति में संपूर्ण गिरदावरी ऐप के माध्यम से कराना व्यावहारिक और संभव नहीं होने की बात संघ ने कही है।
संघ ने ऐप में फोटो और लोकेशन की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग भी रखी है। इसके अलावा मैन्युअल गिरदावरी कर खेतों में एंट्री करने का विकल्प उपलब्ध कराने तथा इसके लिए अतिरिक्त समय दिए जाने की मांग की गई है।
राजस्व पटवारी संघ ने स्पष्ट किया है कि उसका उद्देश्य किसान हित में गिरदावरी कार्य को सही तरीके से पूरा करना है। संघ ने पोस्टर के माध्यम से कहा है कि वह सहयोग के लिए तैयार है, लेकिन ऐसी व्यवस्था स्वीकार नहीं की जाएगी जिसे वह वर्तमान परिस्थितियों में व्यावहारिक नहीं मानता।
संघ की मांगों के बीच PV App से गिरदावरी व्यवस्था को लेकर अब राजस्व विभाग और पटवारियों के बीच समाधान की राह पर नजर बनी हुई है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button