जांजगीर-चाँपा

सड़क-नाली की समस्या को लेकर शिवरीनाराय बंद, व्यापारियों ने नगर पंचायत के खिलाफ जताया आक्रोश

जांजगीर चांपा/कोरबा (ट्रैक सिटी)। जांजगीर-चांपा जिले की धार्मिक नगरी शिवरीनारायण में आज व्यापारियों ने नगर की बदहाल व्यवस्था और मूलभूत समस्याओं को लेकर पूर्ण नगर बंद रखा है। सड़क और नाली की समस्या से परेशान व्यापारियों एवं नगरवासियों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध दर्ज कराया।

शिवरीनारायण नगर में लंबे समय से सड़क और नाली से जुड़ी समस्याओं को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। व्यापारियों का कहना है कि कई जगह सड़क की स्थिति खराब है, वहीं नालियों की उचित व्यवस्था नहीं होने से आम लोगों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इन्हीं समस्याओं को लेकर आज व्यापारियों ने एकजुट होकर अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। सुबह से ही नगर की कई दुकानें बंद नजर आईं और बाजार में बंद का व्यापक असर देखने को मिला।
व्यापारियों ने नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष को आड़े हाथों लिया। व्यापारियों का कहना है कि नगर की समस्याओं के समाधान को लेकर लगातार ध्यान आकर्षित कराया गया, लेकिन जमीनी स्तर पर अपेक्षित सुधार नहीं दिखाई दे रहा है।

व्यापारियों ने साफ कहा कि सड़क और नाली जैसी मूलभूत समस्याओं का जल्द समाधान किया जाना चाहिए, ताकि नगरवासियों और व्यापारियों को राहत मिल सके।
अब देखने वाली बात होगी कि व्यापारियों के इस पूर्ण नगर बंद और विरोध के बाद नगर पंचायत प्रशासन इन समस्याओं के समाधान के लिए क्या कदम उठाता है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button