कोरबा

चार प्रकार के कचरे को घर मे ही अलग-अलग करने की जरूरत – मोनिका

पाली/कोरबा (ट्रैक सिटी)। – 25 सितंबर को श्रीमती मोनिका सिंह, राज्य सलाहकार एवं बिलासपुर संभाग प्रभारी, राज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), रायपुर द्वारा पाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत दमिया, मादन, माखनपुर, धौराभांठा (तेंदुभांठा) का निरीक्षण किया गया। श्रीमती सिंह ने निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (SLWM) के कार्यों तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन का अवलोकन करते हुए स्वच्छाग्रही दीदीयों व ग्रामीणों से चर्चा के दौरान कहा कि अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी चार प्रकार के कचरे, गीला, सूखा, सेनेटरी कचरा एवम विशेष देखभाल वाले कचरे को अलग-अलग करने की जरूरत है जिससे कि गांव स्वच्छ व ग्रामीणजन स्वस्थ रह सकें।
स्वच्छ एवं कचरा मुक्त ग्राम बनाने हेतु विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। घर-घर कचरा संग्रहण कार्य में संलग्न स्वच्छग्राही समूह के सदस्यों को नियमित डोर-टू-डोर कलेक्शन, स्रोत पर कचरा पृथक्करण एवं स्वच्छता शुल्क के महत्व के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
ग्राम के सरपंच एवं सचिव को ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने, निर्धारित स्थान पर ही कचरा निस्तारण सुनिश्चित कराने, नियमों का पालन न करने वालों को पहले समझाइश देने तथा आवश्यक होने पर नियमानुसार जुर्माना लगाने के संबंध में निर्देशित किया गया। श्रीमती सिंह ने ग्रामीणों से नियमित रूप से स्वच्छता शुल्क का भुगतान करने तथा ग्राम में निर्मित सामुदायिक शौचालय का नियमित उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर मु.का.अ. जनपद पंचायत पाली मोहनीश देवांगन, जिला समन्वयक विमल धीरहि, जिला सलाहकार स्व.भा. मि. (ग्रा.) दीप सरकार, क्लस्टर कॉर्डिनेटर पाली श्याम प्रकाश सिंह, एसबीएम ब्लॉक समन्वयक कटघोरा, बी. पी. एम. एन आर एल एम सत्य प्रकाश जायसवाल, जनपद पंचायत की टीम, सरपंच, पंचगण, सचिव, रोजगार सहायक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, बिहान समूह की महिलाएँ, स्वच्छग्राही एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button