रायपुर

सेवा संकल्प अभियान : वडनगर से वाराणसी तक युवा मोर्चा की बाइक रैली, छत्तीसगढ़ से होकर गुजरेगी यात्रा

 

रायपुर/कोरबा (ट्रैक सिटी) भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया है। यह रैली देश के विभिन्न राज्यों से होते हुए वाराणसी पहुँचेगी, जिसमें हजारों युवा कार्यकर्ता सेवा, राष्ट्रभक्ति और संगठन के संकल्प के साथ सहभागिता कर रहे हैं। विदित रहे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान वडनगर से प्रारम्भ हुई यह यात्रा काशी तक सेवा और समर्पण का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने बताया कि यह यात्रा छत्तीसगढ़ में विशेष रूप से महत्वपूर्ण होगी। यह बाइक रैली प्रदेश के विभिन्न स्थानों से होते हुए वाराणसी के लिए रवाना होगी। छत्तीसगढ़ में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा और सेवा संकल्प को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रसेवा, सामाजिक दायित्व और संगठनात्मक एकता की भावना को सशक्त करना है।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री टिकरिया ने बताया कि बस्तर के सभी जिलों से सैकड़ों की संख्या में भाजयुमो के कार्यकर्ता कल 27 सितंबर को निकलेंगे। यह यात्रा लोगों से संवाद करते हुए स्वच्छता अभियान सहित युवा संवाद कार्यक्रम करते हुए रायपुर पहुँचेगी। 29 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में लाभार्थी सम्मेलन में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पहुँचेंगे।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल टिकरिया ने बताया सेवा संकल्प यात्रा के तहत वडनगर से वाराणसी के लिए छत्तीसगढ़ में पांच रूटों से सेवा यात्री आ रहे हैं। इनमें से एक यात्रा बस्तर के दंतेवाड़ा से प्रारंभ होकर रायपुर पहुंचेगी, वहीं दूसरी यात्रा महाराष्ट्र से होते हुए 28 तारीख को राजनांदगांव जिले में प्रवेश करेगी। यह यात्रा सात दिनों तक छत्तीसगढ़ के दुर्ग, भिलाई, रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़ और जशपुर जिले से होते हुए झारखंड की ओर प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार 29 तारीख को मध्य प्रदेश से एक यात्रा चिल्फी घाटी होते हुए कबीरधाम जिले में प्रवेश करेगी, जो कवर्धा, पंडरिया, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, सूरजपुर, अंबिकापुर और बलरामपुर होते हुए उत्तर प्रदेश की ओर जाएगी। 1 अक्टूबर को एक यात्रा छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के जनकपुर पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम के बाद वह वापस मध्य प्रदेश के सीधी जिले की ओर चली जाएगी। उसी दिन शाम को एक अन्य यात्रा मनेन्द्रगढ़ पहुंचेगी, जो तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ के कोरिया, सूरजपुर और बलरामपुर जिले से होते हुए उत्तर प्रदेश प्रस्थान करेगी।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button