एमसीबी

दीपावली पर अस्थायी पटाखा लाइसेंस के लिए 17 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

आवेदन प्रक्रिया: लोक सेवा केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें

एमसीबी(ट्रैक सिटी)/ आगामी दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में अस्थायी पटाखा लाइसेंस के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अस्थायी पटाखा लाइसेंस प्राप्त करने के इच्छुक आवेदकों को 17 अक्टूबर 2026 तक लोक सेवा केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। छत्तीसगढ़ शासन, गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत निर्धारित शुल्क एवं प्रक्रिया के अनुसार अस्थायी पटाखा लाइसेंस के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने इच्छुक आवेदकों से निर्धारित अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है।

आवेदन कैसे करें:अस्थायी पटाखा लाइसेंस के लिए आवेदक अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ लोक सेवा केंद्र में जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन निर्धारित शुल्क एवं शासन द्वारा तय प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा।

महत्वपूर्ण: आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026 है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विलंब से आवेदन प्राप्त होने के कारण यदि लाइसेंस समय पर जारी नहीं हो पाता है, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित आवेदक की होगी।

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित आवेदकों से निर्धारित समय-सीमा का पालन करते हुए आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button