कोरबा

सेवा संकल्प अभियान 2026 के अवसर पर ‘विकसित भारत’ थीम पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

 

कोरबा (ट्रैक सिटी)। डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह, कोरबा पूर्व स्थित सीनियर क्लब में सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत “विकसित भारत” की संकल्पना को जन-जन तक पहुंचाने तथा रचनात्मकता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का संदेश देने के उद्देश्य से मुख्य अभियंता (उत्पा.) संजीव कंसल के मार्गदर्शन पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ अति. मुख्य अभियंता (ओएण्डएम.), सुनील सरना की अध्यक्षता, अति. मुख्य अभियंता एल.एन. सूर्यवंशी, जी.पी. भगत के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक अति. मुख्य अभियंता राजेश्वरी रावत, वरि. मुख्य रसायनज्ञ मालती जोशी एवं कार्यपालन अभियंता बसंत राणा रहे।
इस अवसर पर सुनील सरना ने अपने उद्बोधन में कहा यह अभियान सेवा, जनभागीदारी और समाज के प्रति अपने दायित्व को निभाने की भावना से जुड़ा है। प्रतिभागियों की कलात्मक प्रतिभा एवं रचनात्मक सोच ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया। रंगोलियों के माध्यम से भारत को विकसित एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका और सहभागिता का संदेश दिया गया। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए “विकसित भारत” विषय पर आकर्षक एवं संदेशपरक रंगोलियां तैयार कीं। रंगोलियों के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छ एवं हरित भारत, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, डिजिटल प्रगति, पर्यावरण संरक्षण, आधुनिक अधोसंरचना तथा राष्ट्र की समग्र प्रगति जैसे विभिन्न विषयों को रचनात्मक रूप से प्रदर्शित किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों एवं महिला कर्मचारियांे द्वारा मनमोहक रंगोली बनाई गई। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मोनिका साय, द्वितीय स्थान पर सविता शर्मा, तृतीय स्थान पर सुमन ठाकूर एवं बच्चों में प्रथम स्थान पर नीलम कैवर्त, द्वितीय स्थान पर तृषा फुटाने, तृतीय स्थान पर आराध्या सिंह ठाकुर रही। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को निर्धारित मापदंडों के आधार पर पुरस्कृत किया गया।

इस कार्यक्रम का संचालन सहायक अभियंता हेमलता गुरूपंच द्वारा किया गया, आभार प्रदर्शन अधीक्षण अभियंता (मुख्यालय) अमित फुटाने द्वारा किया गया। इस अवसर पर संयंत्र के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु कार्यपालन अभियंता रवि खरे, सत्यवती अग्रवानी, सहायक अभियंता बरूण कुमार धृतलहरे एवं विभागीय कर्मचारी सुहिर्द कुमार डेविड, महिपाल कैवर्त का सहयोग रहा।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button