कोरबा

महिला सशक्तिकरण केन्द्र के संविदा पदों की पात्र-अपात्र सूची जारी

दावा-आपत्ति 22 अक्टूबर तक कार्यालय में जमा कर सकते हैं अभ्यर्थी

कोरबा(ट्रैक सिटी)/ कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कोरबा द्वारा मिशन शक्ति अंतर्गत महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन) के संचालन के लिए संविदा पदों पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। विज्ञापन क्रमांक 5506/मबावि/स्था./2025-26, दिनांक 26 फरवरी 2026 के तहत वित्तीय साक्षरता, आई.टी. असिस्टेंट तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर (पीएमएमवीवाई) के एक-एक अनारक्षित पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

निर्धारित तिथि एवं समय तक प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। सूची के संबंध में अभ्यर्थी अपना दावा-आपत्ति 22 अक्टूबर 2026 तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, कोरबा में स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button