कोरबा

छत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को मिली दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की कमान, CISF DIG के रूप में संभाला कार्यभार

नई दिल्ली/कोरबा। छत्तीसगढ़ कैडर के तेजतर्रार IPS अधिकारी संतोष सिंह को देश की लाइफलाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत 2011 बैच के IPS संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) में CISF के DIG के रूप में पदस्थ किया गया है।
सुरक्षा प्रबंधन के अनुभव और प्रशासनिक दक्षता के चलते उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है। दिल्ली मेट्रो 271 स्टेशनों वाली त्वरित परिवहन प्रणाली है, जो दिल्ली के साथ यूपी और हरियाणा के शहरों को जोड़ती है। हाल ही में 17 सितंबर को मेट्रो ने एक दिन में 82.45 लाख यात्रियों की आवाजाही का रिकॉर्ड बनाया था।
विवादों से दूर अपनी परिपक्व और संवेदनशील पुलिसिंग के लिए पहचाने जाने वाले संतोष सिंह सामुदायिक पुलिसिंग के प्रयोगों के लिए जाने जाते हैं। वे छत्तीसगढ़ के 9 जिलों – रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, राजनांदगांव, कोरिया, रायगढ़, महासमुंद, नारायणपुर और कोंडागांव में SP/SSP रह चुके हैं। इसके अलावा सुकमा में ASP और दुर्ग में CSP के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।
इससे पहले वे हैदराबाद में DIG साउथ जोन-2 के रूप में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक के औद्योगिक, रणनीतिक प्रतिष्ठानों और पूर्वी तट के बंदरगाहों की सुरक्षा देख रहे थे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button