कोरबा

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और विधायक प्रेमचंद पटेल ने घुड़देवा में ₹99.64 लाख की लागत से निर्मित नवीन शाला भवन का किया लोकार्पण, विद्यार्थियों को मिली बेहतर शैक्षणिक सुविधा

99.64 लाख की लागत की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण

कोरबा (ट्रैक सिटी)। शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में आज घुड़देवा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नवीन शाला भवन का लोकार्पण किया गया। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने ₹99.64 लाख की लागत से जिला खनिज न्यास (DMF) मद से निर्मित इस भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया तथा इसे विद्यालय के छात्र-छात्राओं को समर्पित किया।

इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी द्वारा हमें डीएमएफ का बहुत बड़ा अवसर प्रदान किया है, इसी मद से जिले के सभी जर्जर हो चुके स्कूलो एवं आँगनबाड़ी केंद्रों के लिए नवीन भवन का निर्माण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। नवीन शाला भवन से विद्यार्थियों को सुविधाजनक वातावरण मिलेगा, जिससे उनकी पढ़ाई को प्रोत्साहन मिलेगा और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहायता मिलेगी।

उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि प्रदेश के प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध हों, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें। शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

नवीन शाला भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा की यह भवन शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ ही शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस क्षेत्र के विद्यार्थियों की लंबे समय की मांग आज पूरी हो रहीं है।

कार्यक्रम में बांकीमोंगरा नगर पालिका अध्यक्ष सोनी झा, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश कोसाध्यक्ष विकास झा, मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा एवं मनीष मिश्रा, पार्षद अश्विनी मिश्रा, देवकी साहू, एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन, विद्यालय के प्राचार्य जय सिंह मोहलीकर सहित जितेंद्र सिंह, शशि साहू, संतोष कर्ष, अनीता राजपूत, रामेश्वर वैष्णव, संतोष यादव, अनूपा साहू सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Editor in chief | Website | + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button