कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले के सीएसईबी चौकी क्षेत्र में प्लास्टिक के बोरे में एक मानव का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव से सिर गायब होने की जानकारी सामने आने के बाद मामला और भी गंभीर हो गया है। घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, 12 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे स्थानीय लोगों ने एक बोरे से तेज दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और बोरे को खोलकर देखा। अंदर मानव का सड़ा-गला शव मिला, जबकि उसका सिर गायब था।पुलिस ने शव बरामद कर जिला अस्पताल भिजवा दिया है। फिलहाल मानव शव का पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है।
Leave a Reply

