कोरबा(ट्रैक सिटी)/ जिले में अवैध कबाड़ियों के बढ़ते हौसलों के कारण इन पर आधारित बिक्री योग्य सामानों की चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। निर्माणाधीन विभिन्न छोटी-बड़ी परियोजनाओं का लोहा-एल्युमिनियम-तांबा आदि कीमती सामान चोरों के निशाने पर है, जो अन्ततः अवैध कबाड़ियों के पास खपता है।
थानों में दर्ज चोरियों के मामले में एसीबी पावर प्लांट चाकाबुड़ा के पम्प हाउस से 15 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। सुरक्षा अधिकारी धनराज ने बांकी मोंगरा पुलिस को बताया कि 10-11 अक्टूबर की मध्य रात्रि लगभग 1 बजे पुरेना स्थित पम्प हाऊस जो वर्तमान में संचालन में नही है, के बाऊंड्रीवाल के अन्दर लगभग 15 की संख्या में आज्ञात लोग घुस आये। वहां पर तैनात गार्ड शिव कुमार व आपरेटर शिव सिंह को धमका कर उनका मोबाईल छीन कर कमरे में बंद कर दिया। इम दौरान पैनल रूम का ताला तोड़ कर केबल जो अल्यूमिनियम की है का कुछ हिस्सा थिम्बल सहित निकाल कर ले गये। जाते समय दोनो कर्मियों को रूम से बाहर निकाल व मोबाईल वापिस कर धमकाकर चले गये। इसके बाद कर्मियो ने 270 मेगा वाट पावर प्लांट के कंट्रोल रूम में सूचित किया तुरन्त पेट्रोलिंग पार्टी गई। केबल की कीमत लगभग 6000 रूपया का नुकशान किये और कुछ ले गये व कुछ फेक गये। अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 310(2), 331(2)-BNS का जुर्म दर्ज किया गया है।
👉🏻 उरगा थाना अंतर्गत सिंघानिया एनर्जी एण्ड पावर लिमिटेड कुकरीचोली में मैनेजर मनीष पांडेय ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिंघानिया एनर्जी एण्ड पावर लिमिटेड के साईट में काम करने वाला फिटर रमेश कुमार ने मैनेजर को फोन करके बताया कि साईट के खुले स्थान से 05 नग लोहे का र्फलिंग (पाईप ) की चोरी हो गई है। पता तलाश में नहीं मिलने पर मालिक को फोन से सूचना दिया व थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया।
👉🏻 इसी कड़ी में पार्वती राईस मिल एवं विलेचिंग प्लांट उरगा में सुपरवाईजर अंजनी कुमार तिवारी ने उरगा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 05 अक्टूबर की रात्रि लगभग 2 बजे विलेचिंग प्लांट के बांउड्री के पास से खुले स्थान से बिलेचिंग प्लांट की मशीन में लगा केबल और खाली ड्रम कीमत लगभग 60 हजार रूपये को चोरी कर लिया गया।

