कोरबा

नवरात्रि एवं आगामी दशहरा पर्व के मद्देनजर कोरबा पुलिस की वारंटियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

पिछले 7 दिनों में 133 वारंटों की तामीली, वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ नवरात्रि एवं आगामी दशहरा पर्व के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा फरार वारंटियों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पिछले सात दिनों के दौरान कोरबा पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कुल 133 वारंटों की तामीली की है।

कार्रवाई का विवरण इस प्रकार है—

➡️ 71 स्थायी वारंटों की तामीली की गई।

➡️ 62 गिरफ्तारी वारंटों की तामीली की गई।

➡️ वारंटियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई तथा जेल भेजा गया।

त्योहारों के मद्देनजर विशेष अभियान

नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दौरान जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कोरबा पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों एवं फरार वारंटियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा वारंटियों की पतासाजी कर उनकी गिरफ्तारी एवं लंबित वारंटों की तामीली के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है।

कोरबा पुलिस की अपील

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Editor in chief | Website | + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button