कोरबा (ट्रैक सिटी)। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता जयसिंह अग्रवाल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने अभियान की निगरानी के लिए जिलों के समूहों में AICC ऑब्जर्वर नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं।
‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत नियुक्त ऑब्जर्वरों को संबंधित क्षेत्रों में अभियान की गतिविधियों की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है।

