जांजगीर-चाँपा

युवती की फोटो से बनाया फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट, AI डीपफेक से अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी; आरोपी गिरफ्तार।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

जांजगीर चांपा(ट्रैक सिटी)। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में युवती की फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाने और AI डीपफेक तकनीक से अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी युवती को अश्लील मैसेज भेजकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। साथ ही उसके परिजनों को फोन कर धमकाने और घर व बाजार के आसपास पीछा करने की भी शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले में नवागढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने थाना नवागढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक युवक ने उसकी फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया है। आरोपी उसे लगातार अश्लील मैसेज भेज रहा था और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। इसके अलावा परिजनों को फोन कर धमकाने, गाली-गलौज करने और घर व बाजार के आसपास पीछा करने जैसी हरकतें भी कर रहा था।

आरोपी ने AI और डीपफेक तकनीक के जरिए युवती की अश्लील फोटो-वीडियो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी थी। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर 1000 फॉलोअर्स बढ़ाकर उसे बदनाम करने और उसके कार्यस्थल का पता निकालकर वहां पहुंचने की धमकी भी दी जा रही थी।

पीड़िता की शिकायत पर नवागढ़ थाने में अपराध क्रमांक 376/26 के तहत धारा 351(2), 78(2), 79 बीएनएस एवं 66(C), 66(D), 67 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान आरोपी के खिलाफ अपराध प्रमाणित पाए जाने पर उसे धारा 35(3) बीएनएसएस के तहत नोटिस जारी किया गया था, लेकिन वह फरार हो गया।

इसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 28 नवंबर को घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामायण प्रसाद कश्यप उर्फ रामा (25 वर्ष), निवासी सेमरा, थाना नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

SP विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त SP के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय और थाना नवागढ़ के स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button