कोरबा

ऑनलाइन सट्टा खेलते आदतन सटोरिया मोह. इसाक कुरैशी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुरानी बस्ती रानी रोड स्थित मस्जिद के पीछे दी गई दबिश।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

आरोपी मोह. इसाक कुरैशी ऑनलाइन साइटों के माध्यम से सट्टा खेलते एवं खिलाते पकड़ा गया।

आरोपी के मोबाइल में सट्टा-पट्टी के अंकों के फोटो एवं ऑनलाइन सट्टा संबंधी जानकारी मिली, सट्टा पट्टी, मोबाइल एवं नगद रकम भी जप्त।

आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 968/2026, धारा 6(क) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई।

आरोपी: 1. मोह. इसाक कुरैशी उर्फ निक्की, पिता स्व. ईस्माइल कुरैशी, उम्र 43 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 06, पुरानी रानी रोड, दुर्गा मंदिर के पास, थाना कोतवाली, जिला कोरबा।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ दिनांक 28.11.2026 को कोतवाली पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पुरानी बस्ती रानी रोड स्थित मस्जिद के पीछे मोह. इसाक कुरैशी मोबाइल के माध्यम से श्रीदेवी, टाइम बाजार, मिलन डे एवं कल्याण नामक ऑनलाइन साइटों पर विभिन्न अंकों एवं जोड़ियों पर सट्टा खेल रहा है तथा सट्टा-पट्टी भी लिख रहा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ मौके पर दबिश देकर आरोपी को सट्टा खेलते पकड़ा गया।

आरोपी के मोबाइल की जांच करने पर ऑनलाइन सट्टा साइट एवं विभिन्न अंकों की सट्टा-पट्टी के फोटो पाए गए। आरोपी के कब्जे से सट्टा खेलने हेतु रखी गई नगद रकम जप्त की गई। आरोपी के फोन-पे नंबर से सट्टा खेलने के लिए लाखों रुपये के ऑनलाइन यूपीआई लेन-देन की जानकारी भी प्राप्त हुई।

आरोपी का कृत्य धारा 6(क) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत अपराध पाए जाने पर उसे गिरफ्तार किया गया है.

🚔 कोरबा पुलिस की अपील :

आम नागरिकों से अपील है कि सट्टा-जुआ जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा अपने आसपास इस प्रकार की गतिविधियों की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना/चौकी या डायल 112 पर दें। कोरबा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button