कोरबा

बाँकीमोंगरा क्षेत्र में हर घर तिरंगा अभियान तहत जन जागरण हेतु निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

स्वतंत्र भारत के गौरवमयी 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा अभियान आगामी 13 से 15 अगस्त तक प्रायोजित है।
इसी परिपेक्ष्य में आज दिनांक 12 अगस्त 2022 को बाँकीमोंगरा क्षेत्र में भव्य तिरंगा शोभायात्रा निकाली गई जिसमें स्थानीय स्कूलों के बच्चों ने भी अपनी सहभागिता दी। तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चों के द्वारा मां भारती एवं छत्तीसगढ़ मैया का प्रतीकात्मक वेशभूषा के साथ सुशोभित रहे।
देशभक्ति के गानों के साथ तिरंगा यात्रा मां शीतला मंदिर सोमवारी बाजार से प्रारंभ हुआ और भव्य रुप से देश भक्ति के धुनों में रंग कर मुख्य मार्गो से होते हुए सभी क्षेत्रवासियों को संदेश देते हुए की आगामी दिनों में अपने घर में तिरंगा जरूर लगाएं एवं राष्ट्रीय एकता की माला से सदा बंधे रहे।
तिरंगा शोभायात्रा कार्यक्रम प्रभारी भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक सतीश झा एवं सह प्रभारी जितेंद्र सिंह रहे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

उक्त शोभायात्रा में पूर्व संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक कटघोरा लखनलाल देवांगन जी एवं पूर्व जिला महामंत्री भाजपा नवीन पटेल जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत जगत जी, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ जे.पी. चंद्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा विकास झा, प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक अश्वनी साहू व कमल सिंह, वार्ड पार्षद एवं जिला योजना समिति सदस्य कमला बरेठ, वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं पार्षद वार्ड क्रमांक 65 शैल बाई राठौर, पूर्व मंडल महामंत्री सुधार साय चौहान, मंडल प्रचार प्रसार मंत्री अजय राठौर, सक्रिय सदस्य भाजपा भूजेश्वर दास महंत एवं अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, स्थानीय स्कूली बच्चे, प्रबुद्ध जनों एवं स्थानीय नागरिकगणों ने अपनी अहम भूमिका निभाई।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button