Uncategorized

श्रम शक्ति भवन में शान से लहराया तिरंगा ।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 कोरबा।स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर छत्तीसगढ़ विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन 01 कोरबा पूर्व द्वारा संगठन के कार्यालय श्रम शक्ति भवन में ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें संगठन के महासचिव आर सी चेट्टी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

ध्वजारोहण पश्चात सभी ने राष्ट्रगान गाया और तिरंगे के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्ति की। तत्पश्चात आर सी चेट्टी के द्वारा भारत माता एवं महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई उन्होंने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता की महत्ता के संबंध में सभी को अवगत कराते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए अपने हक अधिकारों की प्राप्ति के लिए संगठन को मजबूत बनाते हुए सजग, सचेत एवं कर्मशील रहने को कहा।

क्षेत्रीय सचिव सुरेश क्रिस्टोफर ने भी संगठन के कार्यकाल में हुए कार्यों के बारे में विस्तार से बताया,अंत में डीएसपीएम शाखा सचिव घनश्याम साहू ने आभार व्यक्त कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।स्वतंत्रता दिवस के इस शुभ अवसर पर महामंत्री आर सी चेट्टी जी के अतिरिक्त प्रांतीय कोषाध्यक्ष एच वाय चिटनिश, जोनल सचिव सरोज राठौर, क्षेत्रीय सचिव विजय पटनायक, क्षेत्रीय सचिव सुरेश क्रिस्टोफर,संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों में भुवनेश्वर राठौर, श्यामू चेट्टी, नवीन पटेल, प्रमोद भालेराव, शाखा अध्यक्ष पवन दास,शाखा सचिव  घनश्याम साहू,सहसचिव सतीश वर्मा,कोषाध्यक्ष संतोष सिंह,कार्यवाहक अध्यक्ष सुशांत कटकवार व संजय सिंह,प्रचार सचिव श्री चित्रेश हनोतिया,उपाध्यक्ष रवि चौहान, कार्यालय प्रभारी मधु धीवर एवं बलजीत कंवर, विजय श्रीवास्तव,सहित अन्य पदाधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button