कोरबा

सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी कोरबा ने जीते 3 स्वर्ण, 2 रजत , 3 कांस्य पदक सहित कुल 8 पदक

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के मार्गदर्शन एवं तमिलनाडु स्पोर्ट्स किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वाधान मे दिनांक 18-08-22 से 23 -08 -22 तक चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम मे राष्ट्रीय सीनियर एव मास्टर किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता 2022 का आयोजन किया गया l जिसमें देश के विभिन्न राज्यो से 1100 से अधिक खिलाड़ियों,प्रशिक्षको एवं रेफरी ने हिस्सा लिया। प्रदेश के 54 महिला पुरुष किकबाक्सर्स ने पाइंट फाइटिंग, लाइट कांटेक्ट, किक लाइट, लो किक, फूल कांटेक्ट, केवन एवं म्युजिल फार्म्स के इवेंट में विभिन्न वजन वर्गों में हिस्सा लेते हुए, 10 स्वर्ण, 14 रजत , 7 कांस्य सहित कुल 31 पदक जीते और देश भर की 32 टीमो में 5वा स्थान सुरक्षित किया।

छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा एवं सचिव आकाश गुरुदीवान.ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 54 खिलाडीयो ने अन्तराष्ट्रीय रेफरी अजीत शर्मा, पूजा पाण्डेय, राष्ट्रीय रेफरी गौरव कोशले, व्यंकटेश मानिकपुरी, शुभम दास, टीम मैनेजर अमन गुप्ता,और शुभम यादव के साथ मुख्य प्रशिक्षक तारकेश मिश्रा के मार्गदर्शन में हिस्सा लिया।

जिसमे कोरबा जिले से अशोक साहू एवं लोकिता चौहान 2 स्वर्ण पदक, अंकुश लाल यादव रजत एव कांस्य पदक, रेहाना फातिमा, चांद साहू कांस्य पदक जीता। साथ ही चंदन पटेल रजत पदक, रमेश साहू , रितेश साहा , नकुल साहू और विश्वजीत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कियाI

इस प्रकार कोरबा जिले से कुल 3 स्वर्ण 2 रजत , 3 कांस्य पदक सहित कुल 8 पदक जीते।
जिले किकबाक्सरो की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगनलाल मुंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, ,कोरबा जिला ओलम्पिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, प्रभारी खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण कोरबा आर के साहू, सहायक क्रीड़ा अधिकारी शिक्षा विभाग के आर टण्डन, सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी की संचालिका प्रीती तारकेश मिश्रा, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रतिभा राय, , अंतराष्ट्रीय रेफरी देवसागर साहू, राष्ट्रीय रेफरी प्रभात साहू, विकास नामदेव, शैलेश सिंह सोमवंशी, क्रीड़ा भारती संयोजक बलराम विश्वकर्मा, राष्ट्रीय खिलाड़ी तुलसी बरेठ,योगेश साहू, , सानू मेहराज, मो आसिफ, सोमेश साहू हिमांशु यादव, तुषार सिंह, रुचिता यादव ने शुभकामनाएं दी हैं।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button