कोरबा

मशाल रैली निकालकर फेडरेशन के कर्मचारी/अधिकारियों ने किया आंदोलन

सड़क पर गूंजी फेडरेशन की हुंकार, कहा- हमर हक के मांग ल मान लेवा सरकार

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

जिला मुख्यालय में धरना तो कटघोरा जाकर निकाली मशाल रैली

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा। कोरबा जिले के छत्तीसगढ़ कर्मचारी/अधिकारी फेडरेशन द्वारा अनिश्चितकालीन आंदोलन शुक्रवार को पांचवे दिन भी जारी रहा। एक ओर सदस्यों ने जिला मुख्यालय में धरना दिया तो दूसरी ओर फेडरेशन के पदाधिकारियों के नेतृत्व में हड़ताली कर्मियों ने कटघोरा जाकर नगर में मशाल रैली निकाली। यह रैली शासकीय स्कूल स्थित धरना स्थल से शुरू होकर जय स्तंभ चौक तक गई और वहां से नया बस स्टैंड होते हुए पुन: धरना स्थल पर समाप्त हुई। इस दौरान कर्मियों ने नारो के माध्यम से अपनी मांगे मनवाने आवाज बुलंद की।
जिला मुख्यालय के अलावा फेडरेशन के पदाधिकारियों ने उपनगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सघन दौरा कार्यक्रम शुरू करते हुए आंदोलन तेज कर दिया है। हड़ताल के पांचवे दिन कर्मचारियों ने तानसेन चौक में धरना दिया। प्रत्येक दिवस की भांति बड़ी संख्या में कर्मचारी/अधिकारियों की उपस्थिति रही। इस दौरान उनकी मांगों को उचित बताते हुए अनेक समाज व समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी धरना स्थल पहुंचकर समर्थन प्रदान किया।
फेडरेशन की ओर से जगदीश खरे, तरुण सिंह राठौर, ओमप्रकाश बघेल, नित्यानंद यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि अब लगातार समाज सेवी संगठनों का भी आंदोलन को समर्थन प्राप्त हो रहा है। कार्यालय, दफ्तरों एवं संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों के आंदोलन में चले जाने से जनता का काम नहीं होने की स्थिति में जनता भी आक्रोशित हो रही हैं। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला प्रवक्ता ओम प्रकाश बघेल ने कहा कि सरकार को इस पर गंभीर चिंतन करना चाहिए जनता में आक्रोश ना बढ़े इसलिए कर्मचारी अधिकारियों की मांगों पर अभिलंब निर्णय लेना चाहिए। धरना स्थल पर मौजूद रहे कर्मियों में प्रमुख रूप से एस.एन. शिव, रामचंद्र नामदेव, नित्यानंद यादव, मान सिंह राठिया, नकुल राजवाड़े, अनूप कोराम, टी.आर. कुर्रे, संतोष शुक्ला, डी.पी.एस. सोलंकी, नरेंद्र श्रीवास, रामनाथ बघेल, डी.आर. वाघमारे, अनीता राठौर, सीमा लाल, राजकुमारी डेहरिया, अंजू शर्मा, फिरोजा खान, ममता चौहान आदि के साथ अन्य कर्मचारी/अधिकारी उपस्थित रहे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button