कोरबा

जिले के ग्राम नवाडीह के घर में निकला 5.5 फिट लंबा जहरीला कोबरा सांप,

अविनाश यादव की संस्था आर.सी.आर.एस के सदस्य सागर और अजय द्वारा किया गया सुरक्षित रेस्क्यू... ।।

 

 कोरबा शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर ग्राम नवाडीह के एक घर में घर के सदस्यों के होश उस समय उड़ गए ,जब उनके घर में एक विषैला कोबरा सांप दिखा। बीती रात ग्राम नवाडीह निवासी हितेंद्र पटेल के घर में एक 5.5 फिट लंबा विषैला कोबरा सांप देखा गया ,जिसके बाद घर के सभी सदस्यों के बीच दर का माहौल बन गया था। परिवार के मुखिया के द्वारा इस घटना की जानकारी आज सुबह आर.सी.आर.एस संस्था के अध्यक्ष अविनाश यादव को दी गई।

 अविनाश यादव ने देरी ना करते हुए अपने संस्था के सदस्य सागर और अजय को इसकी सूचना देते हुए ग्राम नवाडीह जाने के लिए रवाना कर दिया। करीब 40 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद मौके पर पहुंचे दोनो सदस्यों के द्वारा देखा गया की एक 5.5 फिट लंबा विषैला कोबरा सांप घर के रूम में घुसा हुआ है । दोनो ही सदस्यों के द्वारा घर के सदस्यों को सावधानी के साथ बाहर निकाला गया और घर के सामने जमी भीड़ को हटाया गया और सांप से दूरी बनाए रखने को बोला गया एवं दोनो ही सदस्यों के द्वारा सांप के बारे में सही जानकारी देते हुए उसे पूरी सुरक्षा के साथ रेस्क्यू कर लिया गया।

 घर के मुखिया हितेंद्र पटेल ने बताया कि बीती रात सांप को देखने बाद वे और उनके परिवार वाले काफी दर गए थे। सांप को फन काटते देख वह पहचान गए थे की, यह एक विषैला कोबरा सांप है, जिसे लोकल भाषा में गेहुआं या डोमी कहा जाता है। लेकिन देर रात होने के वजह से उन्होंने इसकी सूचना किसी को भी नहीं दी और पूरी रात अपनी परिवार के साथ जागे रहे। अगले दिन अविनाश यादव को इस घटना की सूचना देने के बाद उनके संस्था के दोनो सदस्यों के द्वारा वन विभाग को सूचित करते हुए पूरी सुरक्षा के साथ सांप को रेस्क्यू किया गया और दूर के जंगल में उसे सुरक्षित छोड़ दिया गया। घर के मुखिया हितेंद्र पटेल ने आर.सी.आर.एस संस्था के काम की सराहना करते हुए उनके अच्छे काम के लिए दोनों ही सदस्यों को धन्यवाद किया । आर.सी.आर.एस संस्था कोरबा जिले के शहर एवं ग्राम क्षेत्र में आए दिन ऐसे सर्पों का सुरक्षा के साथ रेस्क्यू करने का काम करते आ रही और आम जनता के लिए एक निशुल्क सेवा का काम कर रही है। संस्था लोगों को सही गलत की जानकारी देते हुए लोगों के मन से अंधविश्वास को भी दूर कर रही है।

हेल्प लाइन नंबर — संपर्क करे – 9827917848,9009996789,7987957958

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button