Picsart_23-08-14_21-05-38-730
Picsart_23-08-13_21-40-02-120
Picsart_23-08-14_21-07-25-161
Picsart_23-08-14_21-18-06-032
Picsart_23-08-13_21-30-17-282
Picsart_23-08-13_21-30-50-235
Picsart_23-08-14_21-03-56-678
Picsart_23-08-13_21-38-41-599
Uncategorized

आज से प्रदेश व्यापी रोका-छेका अभियान

मुख्यमंत्री ने कहा फसल और पशुधन रक्षा के लिए जरूरी है रोका-छेका अभियान

राज्य में बीते सालों में भी अभियान का रहा है उत्साहजनक परिणाम

Picsart_23-08-13_21-35-48-361
IMG-20230813-WA0929
Picsart_23-08-13_21-41-01-445
Picsart_23-08-13_21-41-01-445
Picsart_23-08-14_21-04-48-685
Picsart_23-08-14_21-13-52-443
Picsart_23-08-14_21-09-30-601
Picsart_23-08-14_21-08-43-471

खरीफ फसलों की सुरक्षा के लिए इस वर्ष भी 10 जुलाई से प्रदेशव्यापी रोका-छेका का अभियान शुरू किया जा रहा है। इस दौरान फसल को चराई से बचाने के लिए पशुओं को नियमित रूप से गौठान में लाने हेतु रोका-छेका अभियान के अंतर्गत मुनादी कराई जाएगी। गौठानों में पशु चिकित्सा शिविर लगाकर पशुओं के स्वास्थ्य की जांच, पशु नस्ल सुधार हेतु बधियाकरण, कृत्रिम गर्भधान एवं टीकाकरण किया जाएगा।

Picsart_23-08-14_21-11-15-232
Picsart_23-08-14_21-06-43-271
Picsart_23-08-13_21-48-28-879
Picsart_23-08-13_21-49-28-835
Picsart_23-08-13_21-50-14-408
Picsart_23-08-13_21-52-04-459
Picsart_23-08-13_21-51-15-558
Picsart_23-08-13_21-52-58-128

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि रोका-छेका हमारी पुरानी पंरपरा है। राज्य में बीते सालों में भी यह अभियान चलाया गया था, जिसका परिणाम बड़ा ही उत्साहजनक रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य में चालू खरीफ सीजन के दौरान 10 जुलाई से 20 जुलाई तक यह अभियान पुनः चलाया जा रहा है। उन्होंने इसकी सफलता के लिए सभी किसानों एवं पशुपालकों से सहयोग की अपील की है। राज्य में खरीफ फसलों की बुवाई तेजी से शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हम सब जानते है कि फसलों की बुवाई के बाद किसानों की सबसे बड़ी चिन्ता फसलों की देखभाल और उसकी सुरक्षा की होती है। फसलों की सुरक्षा के लिए रोका-छेका का अभियान महत्वपूर्ण साबित हो रहा है, इससे हमारी फसल और पशुधन दोनों सुरक्षित रहेंगे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि रोका-छेका हमारी पुरानी परंपरा है। इसके माध्यम से हम अपने पशुओं को खुले में चराई के लिए नहीं छोड़ने का संकल्प लेते हैं, ताकि हमारी फसलों को नुकसान ना पहुंचे। पशुओं को अपने घरों, बाड़ों और गौठानों में रखा जाता है और उनके चारे-पानी का प्रबंध करना होता है। पशुओं का रोका छेका का काम, अब गांव में गौठानों के बनने से आसान हो गया है। गौठानों में पशुओं की देखभाल और उनके चारे-पानी के प्रबंध की चिंता भी अब आपकों करने की जरूरत नहीं है। गौठान समितियां इस काम में लगी हैं।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि राज्य में पशुधन की बेहतर देखभाल हो, इस उद्देश्य से गांव में गौठान बनाए जा रहे हैं। अब तक हमनें 10,624 गौठानों के निर्माण की स्वीकृति दी है, जिसमें से 8408 गौठान बनकर तैयार हो गए हैं। गोठनों में आने वाले पशुओं को सूखा चारा के साथ-साथ हरा चारा उपलब्ध हो, इसके लिए सभी गोठनों में चारागाह का विकास तेजी से किया जा रहा है। राज्य के 1200 से अधिक गौठानों में हरे चारे का उत्पादन भी पशुओं के लिए किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि बरसात के दिनों में ही पशुओं में गलघोटू और एकटंगिया की बीमारी होती है। पशुओं को इन दोनों बीमारियों से बचाने के लिए उनकी देखभाल इस मौसम में ज्यादा जरूरी है। रोका-छेका का अभियान भी इसमें मददगार होगा। गलघोटू और एकटंगिया बीमारी से बचाव के लिए पशुधन विकास विभाग द्वारा पशुओं को टीका लगाया जा रहा है। पशुधन हमारी संपत्ति है। इसकी देखभाल करें, खुले में चरने के लिए न छोड़े, इससे हमारी फसल और पशुधन दोनों सुरक्षित रहेंगें।

कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा है कि राज्य में खरीफ फसलों की सुरक्षा के लिए इस वर्ष भी रोका-छेका का अभियान संचालित किया जा रहा है। हमारे किसान भाईयों ने राज्य में बीते वर्ष रोका-छेका अभियान को सफल बनाया था, जिसके कारण राज्य में बम्फर फसल उत्पादन हुआ। गांवों में गौठानों के बनने से रोका-छेका का काम सहज हो गया है।  किसान भाईयों अब अपने पशुओं की देखभाल और उनके चारे-पानी के प्रबंध की चिंता करने की जरूरत नहीं है, गौठानों में पशुओं के देखभाल एवं चारे-पानी का प्रबंध है।

Editor in chief | Website | + posts
Picsart_23-08-13_22-04-57-870
Picsart_23-08-13_22-05-42-244
Picsart_23-08-13_22-06-33-586
Picsart_23-08-13_22-08-29-595
Picsart_23-08-13_22-09-01-304
Picsart_23-08-13_22-10-12-249
Picsart_23-08-13_22-11-45-898
Picsart_23-08-13_22-10-56-473
Picsart_23-08-13_22-13-07-228
IMG-20230814-WA1077
IMG-20230814-WA1081
Picsart_23-08-13_21-54-00-658
Picsart_23-08-13_21-55-34-561
Picsart_23-08-13_21-56-10-276
Picsart_23-08-13_21-57-28-265
Picsart_23-08-13_21-58-16-678
IMG-20230814-WA1070
Picsart_23-08-13_22-00-18-161
Picsart_23-08-13_22-02-01-456
Picsart_23-08-13_22-03-22-206
Picsart_23-08-13_22-04-24-845
Back to top button
error: Content is protected !!