कोरबा

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा को ₹1.50 करोड़ के विकास कार्यों की मिली स्वीकृति

मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण से नगर निगम, कोरबा के विभिन्न वार्डों में होंगे सड़क, नाली, सामुदायिक भवन, शेड एवं अन्य विकास कार्य

कोरबा(ट्रैक सिटी)/ नगर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा नगर पालिक निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को गति देने के लिए मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण, जिला कोरबा द्वारा कुल ₹1.50 करोड़ की राशि स्वीकृत प्राप्त हुई है। उद्योग मंत्री देवांगन ने इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

स्वीकृत राशि से नगर निगम क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों में सड़क, नाली, सामुदायिक भवन, शेड, मुक्तिधाम, बाउंड्रीवाल सहित विभिन्न अधोसंरचना विकास कार्य कराए जाएंगे।

इन कार्यों को मिली स्वीकृति

1. वार्ड क्रमांक 15, टी.पी. नगर — टैगोर उद्यान के पास शेड निर्माण — ₹10 लाख।

2. वार्ड क्रमांक 13, शारदा विहार फेस-1 — दुर्गा पंडाल में आरसीसी कांक्रीटीकरण एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण — ₹10 लाख।

3. वार्ड क्रमांक 21, सीएसईबी कॉलोनी — दुर्गा भवानी मातृ समिति पूजा पंडाल के पास कांक्रीटीकरण एवं अन्य विस्तार कार्य — ₹10 लाख।

4. वार्ड क्रमांक 62, सर्वमंगला नगर — राकेश पटेल घर से रवि मंझवार घर तक तथा परी दुकान से अभिमन्यु घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण — ₹20 लाख।

5. वार्ड क्रमांक 58, केंदईखार — लखराम यादव घर से साधे विश्वकर्मा घर तक एवं एस.आर. भारती घर से बी.पी. पटेल घर तक सीसी रोड निर्माण — ₹12 लाख।

6. वार्ड क्रमांक 22, आरामशीन — सार्वजनिक उपयोग हेतु कबीर महंत समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण — ₹20 लाख।

7. वार्ड क्रमांक 15, टी.पी. नगर — पानी टंकी अखबार वितरण संघ कार्यालय के पास बाउंड्रीवाल एवं शौचालय निर्माण — ₹10 लाख।

8. वार्ड क्रमांक 18, कोहड़िया — साहू मोहल्ला स्थित मुक्तिधाम निर्माण — ₹15 लाख।

9. वार्ड क्रमांक 22, आरामशीन — शिव मंदिर के पास शेड निर्माण एवं अन्य विस्तार कार्य — ₹15 लाख।

10. वार्ड क्रमांक 15 — बाल विहार स्कूल के पास शेड निर्माण एवं अन्य विस्तार कार्य — ₹10 लाख।

11. वार्ड क्रमांक 49, राजीव नगर — राजीव नगर मंच के पास शेड निर्माण — ₹10 लाख।

12. वार्ड क्रमांक 11, संजय नगर — सामुदायिक भवन के पास बाउंड्रीवाल एवं अन्य विस्तार कार्य — ₹8 लाख।

विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

इन कार्यों के पूरा होने से नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सड़क एवं नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ सामुदायिक एवं सार्वजनिक उपयोग की अधोसंरचना मजबूत होगी। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि कोरबा के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button