बिलासपुर

एसईसीएल में 50वीं त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

सुरक्षित खनन संचालन एवं सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन पर हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

 

बिलासपुर/कोरबा (ट्रैक सिटी)।  गुरुवार को एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में 50वीं त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता नीरज कुमार, उप महानिदेशक, खान सुरक्षा, उत्तर अंचल, गाजियाबाद ने की।

इस अवसर पर हरीश दुहन ने कहा कि एसईसीएल में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षित खनन के लिए सुरक्षा मानकों का प्रभावी अनुपालन, आधुनिक तकनीकों का उपयोग और प्रत्येक स्तर पर सुरक्षा के प्रति सजगता आवश्यक है। सामूहिक प्रयासों से सुरक्षित कार्य संस्कृति को और मजबूत किया जा सकता है।

बैठक में एसईसीएल की ओर से निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, निदेशक तकनीकी (संचालन) रमेश चंद्र महापात्र तथा निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना)  नृपेन्द्र नाथ उपस्थित रहे। मुख्यालय के विभिन्न विभागाध्यक्ष, विभिन्न क्षेत्रों के क्षेत्रीय महाप्रबंधक, क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी तथा ठेका कंपनियों के प्रतिनिधि भी बैठक में उपस्थित रहे।

खान सुरक्षा महानिदेशालय की ओर से बी. बी. सटियार, उप महानिदेशक, खान सुरक्षा, पश्चिमी अंचल, नागपुर; इरफान अहमद अंसारी, निदेशक खान सुरक्षा, बिलासपुर क्षेत्र-I; अल्ताफ हुसैन अंसारी, निदेशक खान सुरक्षा, बिलासपुर क्षेत्र-II; ए. रामबाबू, निदेशक खान सुरक्षा, रायगढ़ क्षेत्र तथा किशोर कुमार दोकुपर्ति, निदेशक खान सुरक्षा, जबलपुर क्षेत्र सहित पश्चिमी एवं उत्तरी अंचल के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में श्री आनंद अग्रवाल, निदेशक विद्युत, पश्चिमी अंचल, नागपुर;  बी. बेहेरा, निदेशक विद्युत, उत्तर अंचल, गाजियाबाद; के. विजय कुमार, निदेशक यांत्रिकी, उत्तर अंचल, गाजियाबाद; बालकृष्ण पदार्थी, निदेशक यांत्रिकी, पश्चिमी अंचल, नागपुर; श्री अर्क सोमयाजुलु धूलिपाला, निदेशक विद्युत, पश्चिमी अंचल, नागपुर तथा डॉ. कौशिक सरकार, निदेशक ओएसएच, पश्चिमी अंचल, नागपुर ने भी सहभागिता की।
कंपनी सुरक्षा समिति की ओर से  आनंद मिश्रा (एचएमएस),  संजय सिंह (बीएमएस),  बी. धर्मा राव (एटक),  कमलेश शर्मा (एसईकेएमएस),  इंद्रदेव चौहान (सीटू) तथा  अनुप वि. राहाटे (सीएमओआईए) ने प्रतिनिधित्व किया और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव रखे।

बैठक के दौरान पावरपॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से एसईसीएल में किए जा रहे सुरक्षा संबंधी कार्यों एवं पहलों की जानकारी दी गई। इसमें खदानों में सुरक्षा मानकों के अनुपालन, जोखिमों की पहचान एवं नियंत्रण, दुर्घटनाओं की रोकथाम, कर्मचारियों के प्रशिक्षण, आधुनिक सुरक्षा तकनीकों एवं डिजिटाइजेशन के उपयोग तथा सुरक्षा प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत करने पर चर्चा की गई।

विभिन्न क्षेत्रों के क्षेत्रीय महाप्रबंधकों एवं क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा की स्थिति तथा किए जा रहे उपायों की जानकारी प्रस्तुत की गई। बैठक में ठेका कर्मियों की सुरक्षा, उनके प्रशिक्षण तथा निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं के पालन पर भी विशेष जोर दिया गया। ठेका कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सहभागिता की।

बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि सुरक्षा केवल नियमों के पालन तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक कर्मचारी, श्रमिक, ठेका कर्मी एवं कार्यस्थल से जुड़े व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही मजबूत सुरक्षा संस्कृति विकसित की जा सकती है। संभावित जोखिमों की समय पर पहचान, प्रशिक्षण को सुदृढ़ करने और आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग पर विशेष बल दिया गया।

बैठक में खान सुरक्षा महानिदेशालय के अधिकारियों, एसईसीएल प्रबंधन, कंपनी सुरक्षा समिति, क्षेत्रीय अधिकारियों एवं ठेका कंपनियों के प्रतिनिधियों के बीच सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। प्रतिभागियों ने सुरक्षित खनन संचालन तथा शून्य दुर्घटना की दिशा में सामूहिक प्रयासों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button