कोरबा

कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई: आबकारी टीम से हुज्जतबाजी एवं मारपीट करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार।

अवैध महुआ शराब की जब्ती के दौरान शासकीय कार्य में उत्पन्न की थी बाधा

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट कर ग्रामीणों को एकत्रित करने का किया था प्रयास

थाना उरगा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

अवैध महुआ शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ दिनांक 02.11.2026 को आबकारी विभाग की टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम दशरथभाठा (बैगचुलभाठा), पंचायत पताढी निवासी जीवन उरांव द्वारा अपने घर एवं बाड़ी में बिक्री हेतु भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना पर आबकारी विभाग की टीम शासकीय वर्दी में गवाहों के साथ मौके पर पहुंची तथा विधिवत तलाशी लेने पर जीवन उरांव के कब्जे से कुल 13 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित अवैध महुआ शराब बरामद की गई।

शासकीय कार्य में बाधा डालकर आबकारी टीम के साथ की मारपीट

आबकारी टीम द्वारा अवैध शराब जब्त कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए जीवन उरांव को अपने साथ ले जाने की कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान उसकी पत्नी सरस्वती उरांव एवं रिश्तेदार बुन्दकुंवर उरांव द्वारा कार्रवाई में बाधा उत्पन्न की गई। दोनों महिलाओं ने आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा प्रशिक्षु महिला उपनिरीक्षक शुभांगी तिवारी एवं आरक्षक रोचक देवांगन के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इतना ही नहीं, दोनों आरोपियों द्वारा जोर-जोर से चिल्लाकर ग्रामीणों को एकत्रित करने एवं आबकारी टीम को घेरने का प्रयास भी किया गया।

उरगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

आबकारी विभाग की लिखित रिपोर्ट पर थाना उरगा में अपराध क्रमांक 608/2026, धारा 221, 132, 121, 296, 351(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उरगा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई तथा पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर दिनांक 03.11.2026 को दोनों आरोपी महिलाओं को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम एवं पता

1. बुन्दकुंवर उरांव, पति राजाराम उरांव, उम्र 45 वर्ष, निवासी दशरथभाठा, पताढी, थाना उरगा, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़)।

2. सरस्वती उरांव, पति जीवन उरांव, उम्र 25 वर्ष, निवासी दशरथभाठा (बैगचुलभाठा), पंचायत पताढी, थाना उरगा, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़)। मूल निवासी – गुच्चकुलिया, थाना जैजैपुर, जिला सक्ती।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button