कोरबा

जिले में आज 08 अभ्यर्थियों ने लिए नामांकन पत्र

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)
03 अभ्यर्थियों ने आज जमा किया नाम-निर्देशन पत्र
अब तक जिले में 48 व्यक्तियों ने लिए नामांकन पत्र

कोरबा 25 अक्टूबर (ट्रैक सिटी) विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत कोरबा जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत आज कुल 08 नाम निर्देशन पत्र खरीदे गए। आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-20 रामपुर के लिए 01, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-21 कोरबा के लिए 03, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-22 कटघोरा के लिए शून्य तथा विधानसभा क्रमांक-23 पाली तानाखार के लिए 04 व्यक्तियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र लिया गया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार की देखरेख तथा दिशा निर्देशन में जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा नामांकन प्रक्रिया की कार्यवाही प्रारंभ की गई। नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन आज कुल 08 नाम निर्देशन पत्र निर्वाचन कार्यालय से इच्छुक अभ्यर्थियों ने क्रय किया। साथ ही जिले में आज 03 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र जमा किया। नामांकन जमा करने वाले अभ्यर्थियों में कटघोरा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 22 से भारतीय जनता पार्टी से प्रेम चन्द्र पटेल, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी से सुरेन्द्र प्रसाद राठौर एवं आम आदमी पार्टी से चंद्रकांत डिक्सेना शामिल हैं। इस प्रकार अब तक जिले में कुल 48 व्यक्तियों ने नाम-निर्देशन पत्र लिए हैं एवं कुल 05 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र जमा किए हैं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button