बिलासपुर

मार्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग से मारपीट के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

बिलासपुर/कोरबा (ट्रैक सिटी)। तारबाहर थाना क्षेत्र में मार्निंग वॉक पर निकले एक व्यक्ति से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। तारबाहर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए नवीन पटेल (38), निवासी तेलीपारा, बिलासपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में श्याम कश्यप की हत्या के लिए दीपक तिवारी को पैसे उपलब्ध कराने की बात स्वीकार की है। आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक प्रार्थी शिशिर कश्यप ने 4 जुलाई 2026 को तारबाहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, प्रार्थी सुबह करीब 7 बजे अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने गया था। इसी दौरान उसके पिता का फोन आया। उन्होंने बताया कि वे करीब 6:45 बजे मार्निंग वॉक के लिए निकले थे और रेलवे अस्पताल के पास पहुंचे थे। तभी तीन अज्ञात व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधे हुए वहां पहुंचे। उनके हाथ में डंडे और नुकीली वस्तु थी। आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और उनके साथ मारपीट की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर तारबाहर थाना और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल की पहचान की गई और संदिग्धों के संबंध में साक्ष्य जुटाए गए।
पुलिस ने इस मामले में पूर्व में आरोपी नितिन टेकाम और साहिल सोनकर को गिरफ्तार किया था, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया था। तीनों के संबंध में वैधानिक कार्रवाई की जा चुकी है।
इसी क्रम में पुलिस को मामले में नवीन पटेल की भूमिका के संबंध में जानकारी मिली। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा और पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान नवीन पटेल ने श्याम कश्यप को जान से मारने के लिए दीपक तिवारी को पैसे उपलब्ध कराने की बात स्वीकार की।
आरोपी के कथित जुर्म स्वीकार करने के बाद पुलिस ने उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन जब्त किए। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि मामले में अपराध क्रमांक 221/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है। कार्रवाई में तारबाहर थाना पुलिस और एसीसीयू टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button