कोरबा

नारीशक्ति को मिलेगा नीति-निर्धारण में 33% प्रतिनिधित्व : मंजू सिंह

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा 132वें संविधान संशोधन विधेयक को स्वीकृति दिए जाने का भारतीय जनता पार्टी की उपाध्यक्ष एवं बालको मंडल प्रभारी श्रीमती मंजू सिंह ने स्वागत किया है। उन्होंने इसे देश की नारीशक्ति के लिए ऐतिहासिक और सुखद निर्णय बताया।
मंजू सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से लोकसभा एवं राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का संकल्प साकार होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इससे राजनीति और नीति-निर्धारण में महिलाओं की भागीदारी को नई मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि महिलाएं अब केवल सामाजिक और पारिवारिक जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि देश के शासन संचालन और नीतिगत निर्णयों में भी अपनी महत्वपूर्ण एवं निर्णायक भूमिका निभाएंगी। यह निर्णय महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
श्रीमती मंजू सिंह ने इस ऐतिहासिक पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्रिमंडल के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button