कोरबा

धर्म सेना का प्रदर्शन, पप्पू यादव का पुतला दहन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)। संसद परिसर में कथित टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को धर्म सेना के कार्यकर्ताओं ने कोरबा के महाराणा प्रताप चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद पप्पू यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

प्रदर्शन में शामिल धर्म सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि संसद परिसर में की गई कथित टिप्पणी से सनातन समाज और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान समाज में वैमनस्य फैलाने वाले हैं और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

महाराणा प्रताप चौक पर एकत्रित कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया तथा संबंधित मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पप्पू यादव का प्रतीकात्मक पुतला जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया गया।

धर्म सेना ने चेतावनी दी कि यदि संबंधित मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा और पूरे कार्यक्रम के दौरान स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button