Korba

नवनिर्वाचित सभापति नूतन सिंह ठाकुर का बाजे गाजे के साथ हुआ स्वागत, पुरानी बस्ती में उत्सव का माहौल

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी) कोरबा नगर पालिक निगम के नवनिर्वाचित सभापति नूतन सिंह ठाकुर का वार्डवासियों ने भव्य स्वागत किया । स्वागत समारोह का आयोजन वार्ड क्रमांक 6 के बस्तीवासियो द्वारा किया गया था। नव निर्वाचित सभापति ने सर्वप्रथम रानी गेट दुर्गा मंदिर जाकर वहां माँ दुर्गा का आशीर्वाद लिया इसके बाद युवाओं ने रैली निकाली। स्वागत समारोह में बस्तीवासि उन्हें ऐतिहासिक जीत की बधाई देने पहुंचे। यह समारोह गाजे-बाजे, फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी आतिशबाजी के साथ बेहद उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
वार्ड के नागरिकों ने पूरे जोश और उमंग के साथ नूतन सिंह ठाकुर का स्वागत किया। स्वागत जुलूस में ढोल-नगाड़ों की धुन पर लोग झूमते नजर आए। स्थानीय युवाओं ने पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया। महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से आरती उतारकर सभापति को आशीर्वाद शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नवनिर्वाचित सभापतिनूतन सिंह ठाकुर ने जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह जीत केवल उनकी नहीं, बल्कि पूरे वार्ड की है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगी। समारोह में कई गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और स्थानीय लोगो के साथ बड़ी संख्या में मातृशक्ति भी मौजूद रही। वार्ड के लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बना दिया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button