कोरबा

पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला कोरबा टाउन में शाला प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

सभापति नूतन सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, नवप्रवेशी विद्यार्थियों को गणवेश, पुस्तकें और कॉपियां वितरित कीं

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा (ट्रैक सिटी)। पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला, कोरबा टाउन में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर साला प्रवेश उत्सव उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नगर पालिक निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विद्यालय परिवार ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में प्रवेश लेने वाले नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि नूतन सिंह ठाकुर ने बच्चों को एक-एक गणवेश, पाठ्य पुस्तकें एवं कॉपियां वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। शासन द्वारा संचालित पीएम श्री योजना के माध्यम से सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं और बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की नियमित पढ़ाई पर ध्यान देने और उन्हें प्रतिदिन विद्यालय भेजने की अपील की।

विद्यालय के शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को नए सत्र के लिए प्रेरित करते हुए नियमित अध्ययन, अनुशासन और स्वच्छता का महत्व बताया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने सराहा।
शाला प्रवेश उत्सव के माध्यम से विद्यालय में नए विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया गया तथा उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं श्रीमती वीणा वैष्णव,श्रीमती अनिता मिंज, सत्यनारायण मनहर,प्रतिभा राजवाड़े, पालकगण सुप्रिया यादव, रीमा राजपूत, सोनम यादव,हीनापुरी गोस्वामी,उत्तरा जायसवाल, प्रतिमा अजगले, मुस्कान सोनी,अलाउद्दीन अंसारी,शाला शिक्षण समिति के जितेन्द्र सिंह राजपूत, दिवाकर सिंह राजपूत एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button